लखनऊ, सितम्बर 19 -- लखनऊ, संवाददाता। किसानों की विभिन्न मांगो को लेकर शुक्रवार को भारतीय किसान यूनियन (तोमर) के कार्यकर्ताओं ने ईको गार्डेन में महापंचायत कर अपनी मांगों को रखा। मुख्यमंत्री को संबोधित 35 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन प्रशासन को सौंपा। महापंचायत को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी संजीव तोमर ने कहा कि गन्ना किसानों को 500 रुपए कुंतल का भाव दिया जाये। उन्होंने किसानों का सम्पूर्ण कर्ज माफ किए जाने और बाढ़ ग्रस्त क्षेत्र के किसानों को उनकी फसल के नुकसान का मुआवजा दिए जाने की मांग भी रखी। उन्होंने कहा कि 60 वर्ष के बाद वृद्धजनों को 10 हजार रुपए मासिक पेंशन दी जाए। इसके साथ ही स्मार्ट मीटर पर रोक लगाए जाने और कृषि यंत्रों पर 50 प्रतिशत की छूट दिए जाने की मांग भी रखी। उन्होंने कहा कि पश्चिम उत्तर प्रदेश में हाईकोर्ट की बेंच औ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.