बागपत, मार्च 3 -- रमाला। सहकारी चीनी मिल रमाला के उपसभापति जयदेव सिंह की ओर से मंगलवार को मिल परिसर में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। किसानों के साथ सादगीपूर्ण माहौल में होली खेली और मिठाई का वितरण किया। जयदेव सिंह ने कहा कि मिल और किसान एक-दूसरे के पूरक हैं। किसानों की मेहनत से ही मिल सुचारू रूप से संचालित होती है। किसानों से आपसी भाईचारे और सौहार्द बनाए रखने की अपील की। साथ ही आश्वासन दिया कि मिल प्रशासन किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए प्रतिबद्ध है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.