शामली, दिसम्बर 23 -- पश्चिमी उत्तर प्रदेश के किसानों की समस्याओं, गन्ना भुगतान में हो रही देरी और जनपद शामली में सड़क निर्माण की लापरवाही का मुद्दा विधान परिषद में एमएलसी किरण पाल कश्यप ने उठाया। किरणपाल कश्यप ने कहा कि किसान केवल अन्नदाता ही नहीं, बल्कि देश की रीढ़ है, लेकिन आज वही किसान सबसे अधिक संकट में है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश की बजाज ग्रुप की चीनी मिलों द्वारा किसानों का गन्ना भुगतान समय पर नहीं किया जा रहा है। कई किसानों का भुगतान एक वर्ष तक लंबित रहता है और विलंब के बावजूद ब्याज तक नहीं दिया जा रहा। ऐसी स्थिति में किसान परिवार का भरण-पोषण, बच्चों की पढ़ाई और बेटियों की शादी जैसे दायित्व कैसे निभाए, यह एक गंभीर सवाल है। उन्होंने आलू किसानों की समस्याओं को भी सदन में उठाया। कहा कि आलू के लिए न तो पर्याप्त कोल्ड स्टोरेज हैं और न ही न्यू...