अमरोहा, मई 10 -- भारतीय किसान यूनियन असली की मासिक बैठक आयोजित हुई, जिसमें गन्ना भुगतान और किसानों की समस्याओं को लेकर जोरदार चर्चा हुई। बैठक में किसानों ने एक स्वर में चेतावनी दी कि यदि 15 जून तक गन्ने का पूरा भुगतान नहीं हुआ तो तहसील मुख्यालय पर अनिश्चितकालीन आंदोलन शुरू किया जाएगा। शनिवार को ब्लाक परिसर बैठक के दौरान दोपहर दो बजे तक गन्ना विभाग का कोई अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा, जिस पर किसानों में नाराजगी देखी गई। किसानों ने स्टेट हाईवे जाम करने तक की चेतावनी दे दी। बाद में गन्ना समिति सचिव और गन्ना परिषद के अधिकारी मौके पर पहुंचे और किसानों को समझाकर शांत कराया। गन्ना सचिव ने किसानों को आश्वस्त किया कि 31 जुलाई तक संपूर्ण भुगतान कर दिया जाएगा, लेकिन भाकियू (असली) के मंडल अध्यक्ष डूंगर सिंह ने साफ कहा कि किसान अब और इंतजार नहीं करेंगे...