गन्ना भुगतान न करने पर तीन चीनी मिल की आरसी जारी
लखीमपुरखीरी, जुलाई 2 -- किसानों का गन्ना मूल्य भुगतान समय पर न करना जिले की तीन चीनी मिलों पर भारी पड़ रहा है। डीएम की संस्तुति के बाद आयुक्त गन्ना ने कड़ी कार्रवाई करते हुए तीनों चीनी मिलों की आरसी जारी कर दी है। आरसी जारी होने के बाद चीनी मिल प्रबंधन में हड़कंप मचा है। पलिया, गोला और खंभारखेड़ा चीनी मिल पर किसानों का अब भी 767 करोड़ रुपया बकाया है। किसानों का गन्ना मूल्य भुगतान करने के लिए लगातार दबाव बनाया गया। डीएम ने समीक्षा बैठकों में भुगतान करने का निर्देश दिया। इसके अलावा डीएम ने कई नोटिस जारी की। इसके बाद भी चीनी मिलों ने भुगतान नहीं किया। डीएम अंजनी कुमार सिंह ने तीनों चीनी मिलों के खिलाफ कार्रवाई की संस्तुति करते हुए आयुक्त गन्ना को पत्र लिखा। आयुक्त गन्ना ने पलिया, गोला और खंभारखेड़ा चीनी मिल की आरसी जारी कर दी है। जिला गन्ना ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.