बिजनौर, मार्च 31 -- बढ़ापुर। थाना क्षेत्र में लगे एक कोल्हू स्वामी और उसके दो अन्य साथियों द्वारा 200 कुंतल गन्ने का भुगतान न करने पर एक महिला की शिकायत पर पुलिस ने तीनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। किशनपुर कुंडा निवासी लीलावती पत्नी नारायण सिंह ने तहरीर में बताया कि इमामुदीन व वहाजुदीन निवासी भगवानपुर और उनके रिश्तेदार निजामुद्दीन निवासी पतरामपुर थाना जसपुर उत्तराखंड ने मिलकर गांव बेनीपुर क्षेत्र में एक गन्ना कोल्हू चला रखा था। आरोप है कि उसने 29 जनवरी से 3 फरवरी के बीच करीब 200 कुंतल गन्ना उक्त कोल्हू पर दिया था। इस गन्ने की कीमत लगभग एक लाख रुपये थी। उसने भुगतान मांगा तो आरोपियों ने दो दिन में पैसे देने का आश्वासन दिया। हालांकि, इसके बाद वे कोल्हू हटाकर वहां से चले गए और भुगतान नहीं किया। पुलिस ने तीनों नामजद आरोपियों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.