गन्ना भुगतान और सर्वे को लेकर किसानों ने सौंपा ज्ञापन
अमरोहा, जून 7 -- भारतीय किसान यूनियन (असली) के बैनर तले किसानों ने गन्ना भुगतान में देरी और सर्वे में कथित अनियमितताओं को लेकर तहसील मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। किसानों ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर समस्याओं के जल्द समाधान की मांग की। शनिवार को किसानों ने आरोप लगाया कि गन्ना सर्वे में किसानों के हितों की अनदेखी की जा रही है। वहीं, वर्ष 2025-26 का बकाया गन्ना भुगतान न होने से किसानों को आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। किसानों ने चेतावनी दी कि यदि आठ जून तक समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो नौ जून को चक्का जाम किया जाएगा। इस दौरान जगदीश यादव,नरेश कुमार कुशावेड़ा, गजेंद्र सिंह, विनीत कुमार, धर्मेंद्र सिंह, योगेंद्र सिंह, विक्रम सिंह, सुरेंद्र सिंह, लोकेंद्र सिंह, प्रमोद सिंह, नन्हें सिद्धू सुनगढ़, देशराज सिंह, कंवेंद्र सिंह, रमेश सिंह, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.