गन्ना भाव 600 रुपए कुंतल हो, एमएसपी गारंटी कानून लागू हो: संजीव तोमर
सहारनपुर, अक्टूबर 3 -- भारतीय किसान यूनियन तोमर के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौ संजीव तोमर ने शनिवार को बिहारीगढ़ औरंगाबाद गांव में किसान पंचायत को संबोधित किया। उन्होंने किसानों की समस्याओं को लेकर सरकार की नीतियों पर सवाल उठाए और सात अक्टूबर को मुजफ्फरनगर के जीआईसी मैदान में होने वाली 'किसान बचाओ, देश बचाओ' महापंचायत में बड़ी संख्या में पहुंचने का आह्वान किया। संजीव तोमर ने कहा कि कृषि लागत लगातार बढ़ रही है। खाद, सल्फर, कीटनाशक और कृषि उपकरण महंगे होने से किसानों की आमदनी बढ़ने के बजाय खर्च बढ़ रहा है। उन्होंने गन्ने का भाव 600 रुपये प्रति कुंतल करने और एमएसपी गारंटी कानून लागू करने की मांग की। यह भी पढ़ें- चौसाना में किसान अधिकार महापंचायत की तैयारियों पर हुई चर्चा, किसानों से पहुंचने का आह्वान विद्युत विभाग द्वारा किसानों के कनेक्शन काटने पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.