गन्ना भवन को किसान मजदूर संगठन ने घेरा,धरना देकर की नारेबाजी
पीलीभीत, अगस्त 30 -- पीलीभीत, संवाददाता। चौदह दिन से अधिक विलंबित गन्ना मूल्य भुगतान पर वर्षवार ब्याज दिए जाने की मांग को लेकर राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के कार्यकर्ताओं ने डीसीओ कार्यालय पर नारेबाजी कर धरना प्रदर्शन किया। कार्यालय परिसर में दिन भर गहमा गहमी का माहौल बना रहा। 31 अगस्त तक मांग पूरी होने का आश्वासन मिलने के बाद धरना खत्म कर दिया गया। राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के जिलाध्यक्ष श्रवण दत्त सिंह के नेतृत्व में जिलेभर के गन्ना किसानों ने बीते 20 अगस्त को उच्च न्यायालय के एक आदेश को लेकर चौदह दिन से अधिक विलंबित गन्ना मूल्य भुगतान पर वर्षवार ब्याज दिए जाने की मांग को लेकर नारेबाजी कर धरना प्रदर्शन किया था। यह भी पढ़ें- 30 अगस्त तक मांग पूरी न होने पर दी आंदोलन की चेतावनी उस दौरान गन्ना विभाग के अधिकारियों को नौ दिन के अंदर भुगतान...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.