फर्रुखाबाद कन्नौज, फरवरी 18 -- अमृतपुर। फर्रुखाबाद-बदायूं मुख्य मार्ग पर गन्ना भरे एक ट्रैक्टर ने बिजली के खंभे में जोरदार टक्कर मार दी। जिसके कारण बिजली का पोल टूट गया। कई गांव की आपूर्ति भी ठप हो गई। इस घटना के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से खिसक गया। एक धर्मकांटा के निकट अमृतपुर की तरफ से गन्ना भरा ट्रैक्टर गुजर रहा था जो असंतुलित होकर खंभे में जा टकराया। पोल के साथ ही लाइन के तार भी इससे टूट गये। बिजली निगम के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और जांच की। यहां पर पता लगा कि ट्रैक्टर से गन्ना जनपद हरदोई के रूपापुर चीनी मिल जा रहा था। कई गांव में बिजली आपूर्ति ठप हो गयी। इसके बाद बिजली निगम ने आपूर्ति बहाल करने को काम शुरू कराया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.