लखीमपुरखीरी, मार्च 14 -- महेवागंज, संवाददाता। फूलबेहड़ थाना क्षेत्र में गन्ने से भरी ट्रैक्टर ट्राली पलटने से एक युवक दबकर गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से उसे बाहर निकलवा कर जिला अस्पताल भेजवाया। लेकिन उसकी रास्ते मे ही मौत हो गई। फूलबेहड़ थाना क्षेत्र के गांव हजरतपुर निवासी नियाज मोहम्मद व उनका 25 वर्षीय पुत्र रकीब ट्रैक्टर ट्राली में गन्ना भरकर बेचने जा रहे थे। बताते हैं कि गांव के बाहर पुलिया के पास ट्रैक्टर का स्टेरिंग फेल हो गया। जिससे ट्रैक्टर ट्राली अनियंत्रित हो गया और सड़क के किनारे खाई में जाकर पलट गया। ट्रैक्टर चला रहे नियाज मोहम्मद बाल बाल बच गये। लेकिन ट्राली पर बैठा उनका बेटा रकीब गन्ने के नीचे दब गया। पिता के शोर मचाने पर ग्रामीणों व राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पाकर पुलिस भी पहुंच गई...