बगहा, मार्च 2 -- बगहा/भितहा, नप्र/एप्र । भितहा थाना के सेमरबारी पंचायत के करहिया बसौली गांव से गन्ना बेचने के लिए उत्तर प्रदेश के खिड़किया गए तिलक यादव (40) का शव उनके घर से दो किलोमीटर दूर रोहुआ नाला के समीप से बोरे में बांधा हुआ मिला है। मृतक के पास से उनका मोबाइल व 30 हजार चार सौ रुपया भी पुलिस ने बरामद किया है। तिलक यादव शुक्रवार को ट्रैक्टर-ट्रॉली पर गन्ना लेकर अपने गांव के रहने वाले ड्राइवर के साथ खिड़किया गए थे। शनिवार की देर शाम को उनका शव दियारा में रोहुआ नाला के समीप एक बोरा में बंधा हुआ मिला है। मृतक के परिजनों ने हत्या करने की आशंका जतायी है। मृतक की पत्नी भिखनी देवी ने बताया कि शुक्रवार को उनके पति गांव के ही एक ब्यक्ति के साथ गन्ना बेचने के लिए यूपी के खिड़किया गए थे। उसके बाद घर वापस नही आये। जिसके बाद परिजनों ने उनकी खोजबीन श...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.