बाराबंकी, फरवरी 13 -- बाराबंकी। सहकारी गन्ना विकास समिति लि. बाराबंकी व बलरामपुर चीनी मिल्स लि. इकाई हैदरगढ़ के क्षेत्र के ग्राम रसूलपुर में एक बसंतकालीन गन्ना बुवाई व कृषक जागरूकता गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में कृषकों को बसंतकालीन गन्ना बुवाई की तकनीकों, उच्च उत्पादन देने वाली गन्ना प्रजाति, फसल सुरक्षा, सहफसली, ट्रैश मल्चिंग सिंचाई प्रबन्धन इत्यादि के विषय में विस्तृत जानकारी दी गई। इस अवसर प र उप गन्ना प्रबंधक मनोज शुक्ला, द्वारा गन्ना विपणन, विकास, चीनी मिल द्वारा कृषकों को उपलब्ध कराये जा रहे निवेशों इत्यादि विषयक जानकारी दी गई। गोष्ठी में कृषकों द्वारा बताया गया कि उनके क्षेत्र में जल स्तर बहुत गहराई में है। इस संदर्भ में डॉ. दुष्यन्त कुमार, जिला गन्ना अधिकारी ने कृषकों से अपील की कि जिला में गन्ना फसल के क्षेत्रफल में वृद्धि ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.