शाहजहांपुर, मार्च 14 -- गन्ना बकाया भुगतान की मांग को लेकर भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को चीनी मिल प्रबंधन को ज्ञापन सौंपा। कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि दस दिन के भीतर किसानों का बकाया भुगतान नहीं किया गया तो धरना प्रदर्शन किया जाएगा। किसानों का कहना है कि भुगतान न होने से उन्हें खाद-बीज खरीदने, बच्चों की फीस और घरेलू खर्च चलाने में परेशानी हो रही है। इस संबंध में प्रदेश उपाध्यक्ष मनजीत सिंह, राछपाल, सियाराम, निरंकार सिंह, मनीराम, गौरव शुक्ला, कुमरपाल और जसवीर सिंह ने प्रबंधन को ज्ञापन दिया। वहीं मकसूदापुर बजाज चीनी मिल के मीडिया प्रभारी सतीश श्रीवास्तव ने बताया कि पिछले सत्र का कोई बकाया नहीं है। इस वर्ष भी 85 प्रतिशत भुगतान किसानों के खातों में भेजा जा चुका है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीए...