गन्ना फसल पर अंकुर व चोटी बेधक का बढ़ा प्रकोप
कुशीनगर, अप्रैल 17 -- कुशीनगर। जिले के विभिन्न चीनी मिल क्षेत्रों में इन दिनों गन्ने की फसल पर अंकुर बेधक एवं चोटी बेधक कीट का प्रकोप तेजी से बढ़ता दिखाई दे रहा है। गन्ना विभाग ने इसे देखते हुए किसानों को सतर्क रहने और समय रहते नियंत्रण के उपाय अपनाने की सलाह दी है। यह दोनों कीट शुरुआती अवस्था में ही फसल को गंभीर नुकसान पहुंचा सकते हैं, जिससे उत्पादन पर सीधा असर पड़ता है।जिला गन्ना अधिकारी हुदा सिद्दीकी ने बताया कि अंकुर बेधक कीट का प्रकोप अप्रैल से जून माह के बीच अधिक रहता है। इस कीट की सूंडी पौधों की गोफ को खाते हुए नीचे की ओर बढ़ती है, जिससे बीच की गोफ सूख जाती है और आसानी से निकल जाती है। यह भी पढ़ें- गन्ना में बढ़ा अंकुर छेदक और स्टीम बोरर का खतरा, पहली पीढ़ी सक्रिय इसका असर पौधे की वृद्धि पर पड़ता है और खेत में पौधों की संख्या कम होने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.