लखीमपुरखीरी, मई 25 -- मकसूदपुर। सहकारी गन्ना विकास समिति जेबीगंज क्षेत्र में गन्ना विभाग व चीनी मिल के माध्यम से आगामी पेराई सत्र की आपूर्ति किए जाने वाले गन्ने की फसल का सर्वे कार्य किया जा रहा है। गन्ना समिति के अध्यक्ष अखिलेश त्रिवेदी ने टीम के साथ विभिन्न गांवों में खेतों पर पहुंचकर सर्वे कार्यों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सर्वे कार्य में लगी टीमों से किसानों के गन्ने का विधिवत व त्रुटिपूर्ण सर्वे करने को कहा । समिति अध्यक्ष ने सर्वे के समय खेतों पर मौजूद किसानों से भी संवाद किया । उन्होंने किसानों से कहा कि वे अपने खेतों की सर्वे के समय खेतों पर अवश्य मौजूद रहें। यह भी पढ़ें- गन्ना फसल का सर्वे शुरू, खेत पर पहुंची टीमें जिससे सर्वे कार्य में क्षेत्रफल व गन्ने की प्रजाति सहित अन्य जानकारी का सटीक रिकार्ड बन सके। आगाम...