गन्ना प्रजाति एवं सही सर्वे ही गन्ना आपूर्ति का मूल आधार : संजीव राठी
बहराइच, मई 21 -- कैसरगंज, संवाददाता। पारले कंपनी ने किसानों को अच्छी गन्ना प्रजाति एवं सर्वे सही कराने के लिए जागरूक करना शुरू कर दिया है। उप मुख्य गन्ना प्रबंधक संजीव राठी ने बदरौली क्षेत्र भ्रमण के दौरान किसानों से अपील किया कि सही गन्ना प्रजाति एवं सही सर्वे ही गन्ना आपूर्ति का मूल आधार है। इसलिए किसान सर्वे के समय अपनी वास्तविक गन्ना प्रजाति ही दर्ज कराएं। आगामी सीजन में कंपनी केवल जारी पर्ची एवं दर्ज प्रजाति के अनुसार ही गन्ने की खरीद करेगी। अगेती पर अगेती, सामान्य पर सामान्य तथा अस्वीकृत पर अस्वीकृत गन्ने की ही खरीद होगी। कंपनी क्षेत्र में सर्वे कार्य चीनी मिल एवं विभाग के माध्यम से कराया जा रहा है। यदि पेड़ी सत्यापन के दौरान किसी किसान की गन्ना प्रजाति गलत दर्ज पाई जाती है तो उसे तत्काल सही करा लें। अगेती प्रजातियों में मुख्य रूप स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.