कौशाम्बी, मार्च 2 -- नगर पंचायत अजुहा के भोला चौराहे के पास सोमवार सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब गन्ना पेराई के दौरान एक युवक का हाथ मशीन में फंसकर बुरी तरह जख्मी हो गया। आसपास मौजूद लोगों की तत्परता से युवक की जान बच सकी। जानकारी के अनुसार लोहांद निवासी दिलीप सोनकर पुत्र विनोद सोनकर उम्र 30 वर्ष अपने परिवार के पालन-पोषण के लिए गन्ना पेरने की मशीन लगाकर पेराई का कार्य कर रहे थे। सोमवार के दिन मशीन का उद्घाटन कर वह मशीन चलाकर गन्ना पेर रहा था। इसी दौरान जैसे ही उन्होंने गन्ना मशीन के अंदर डालने के लिए आगे की ओर ठेला, अचानक उनका हाथ मशीन के रोलर में फंस गया। हाथ फंसते ही युवक दर्द से जोर-जोर से चीखने लगा। आवाज सुनकर आसपास मौजूद लोगों और राहगीरों में हड़कंप मच गया। लोगों ने तुरंत सूझबूझ दिखाते हुए मशीन बंद कर दी और काफी मशक्कत के बाद उसका ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.