पीलीभीत, अप्रैल 8 -- पूरनपुर। गन्ना कृषक स्नातकोत्तर महाविद्यालय में मिशन शक्ति महिला सशक्तिकरण अभियान (फेज-5) के द्वितीय चरण के अंतर्गत राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के तत्वावधान में बाल विवाह एवं दहेज उन्मूलन विषय पर जागरूकता गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में प्राचार्य डॉ. सुधीर कुमार शर्मा ने कहा कि बाल विवाह और दहेज जैसी कुप्रथाएं समाज के समग्र विकास में बड़ी बाधा हैं। इनके उन्मूलन के लिए सामूहिक प्रयास जरूरी हैं। उन्होंने छात्र-छात्राओं से जागरूक नागरिक बनकर इन बुराइयों के खिलाफ आवाज उठाने का आह्वान किया। डॉ. रेखा सिंह ने बाल विवाह के दुष्परिणामों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इससे बालिकाओं के स्वास्थ्य और शिक्षा पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है और उनका सर्वांगीण विकास बाधित होता है। वहीं डॉ. अंशिका शर्मा ने दहेज प्रथा को गंभीर सामाजिक सम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.