हरदोई, दिसम्बर 11 -- हरदोई। गन्ना विभाग के अधिकारियों, कर्मचारियों और मिल के जिम्मेदारों की मिलीभगत से बनाए गए हजारों फर्जी सट्टों को निरस्त कर जांच कराने की मांग को लेकर कांग्रेसजनों ने सोमवार को कलेक्ट्रेट में जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन का नेतृत्व पूर्व जिलाध्यक्ष एवं सदर विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी रहे आशीष कुमार सिंह सोमवंशी ने किया। इस दौरान नगर मजिस्ट्रेट के माध्यम से मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन प्रेषित किया गया। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि जिला गन्ना विकास अधिकारी, ज्येष्ठ गन्ना विकास अधिकारी और शुगर मिल प्रबंधन की मिलीभगत से बड़ी संख्या में फर्जी सट्टे बनाए गए हैं। इन फर्जी सट्टों के कारण वास्तविक गन्ना किसानों का सट्टा नहीं बन पाया है। इससे उन्हें अपनी उपज का उचित मूल्य नहीं मिल पा रहा है। मजबूरी में किसानों को अपनी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.