मुरादाबाद, जनवरी 3 -- गन्ना आपूर्ति में सैनिक,अर्द्ध सैनिक बलों, भूतपूर्व सैनिकों एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को पर्ची निर्गमन में 20 प्रतिशत की प्राथमिकता प्रदान की गई है। सहकारी गन्ना विकास समिति के सचिव खेत सिंह ने बताया कि गन्ना मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी के निर्देशानुसार किसानों के हितों के अनुपालन में गन्ना सट्टा नीति वर्ष 2025-26 की व्यवस्था के तहत राष्ट्रसेवा में समर्पित सैनिकों, अर्द्धसैनिक बलों, भूतपूर्व सैनिकों, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के प्रति सम्मान एवं कृतज्ञता ज्ञापित करते हुए राज्य सरकार ने प्रदेश में गन्ना आपूर्ति में सैनिक कोटा लागू करते हुए गन्ना पर्चियों के निर्गमन में 01 जनवरी 2026 से विशेष प्राथमिकता सुनिश्चित किये जाने का निर्णय किया है। इस व्यवस्था में यदि किसी पात्र सैनिक अथवा भूतपूर्व सैनिक के नाम भूमि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.