गन्ना नियंत्रण आदेश 2026 वापसी से किसान संगठन खुश
मेरठ, जून 3 -- प्रस्तावित गन्ना नियंत्रण आदेश 2026 के वापस होने पर किसान सगठनों ने खुशी जताई है। जय किसान आंदोलन के राष्ट्रीय प्रवक्ता मनीष भारती और भाकियू जिलाध्यक्ष अनुराग चौधरी ने कहा कि सरकार ने प्रस्तावित गन्ना नियंत्रण आदेश 2026 वापस ले लिया है। इसका किसान स्वागत करते हैं। मांग करते हैं कि सरकार बिना किसानों की सहमति कोई भी ऐसा काम न करे जिससे किसान हितों को नुकसान हो। रालोद के वरिष्ठ नेता विनय मल्लापुर ने कहा कि ईकड़ी की जनसभा में रालोद सुप्रीमो एवं केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी ने किसानों को आश्वस्त किया था कि रालोद किसानों की अनदेखी नहीं होने देगा। गन्ना किसानों और शुगर इंडस्ट्री के बेहतरी के लिए केंद्र सरकार नया गन्ना नियंत्रण आदेश 2026 लेकर आया था। सरकार ने किसानों और शुगर इंडस्ट्री से प्रस्ताव पर 20 मई तक सुझाव आमंत्रित किए थे।आठ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.