बुलंदशहर, जून 17 -- बुलंदशहर। गन्ना नियंत्रक कानून की वापसी पर बुलंदशहर जनपद के किसानों ने केंद्रीय मंत्री एवं राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी का गुड़ खिलाकर आभार व्यक्त किया। मंगलवार को राष्ट्रीय लोकदल के वरिष्ठ नेता डॉ. कुंवरवीर सिंह के नेतृत्व में जिले के दर्जनों गांवों से आए किसानों के प्रतिनिधिमंडल ने नई दिल्ली स्थित जयंत चौधरी के आवास पर शिष्टाचार भेंट की। किसानों ने गन्ना नियंत्रक कानून की वापसी को किसान हित में लिया गया ऐतिहासिक निर्णय बताते हुए कहा कि इससे गन्ना उत्पादक किसानों के हितों की रक्षा होगी। उन्होंने जयंत चौधरी का अभिनंदन करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया। बैठक के दौरान किसान प्रतिनिधिमंडल ने विभिन्न समस्याओं और मांगों से केंद्रीय मंत्री को अवगत कराया। यह भी पढ़ें- गन्ना नियंत्रक कानून वापसी पर किसानों ने जयं...