मऊ, मार्च 1 -- मधुबन, हिन्दुस्तान संवाद। तहसील क्षेत्र के किसान अब अपने गंन्ने की खेती एवं बचे गन्ने को लेकर चिंतित हैं। चीनी मिल संचालन को लेकर चल रहे संशय पर विराम लग गया है। इसे अब सठियांव मिल का तौल केंद्र बना दिया गया है। अब पांच हजार किसानों के तीन लाख से अधिक क्विंटल गन्ने का तौल घोसी चीनी मिल में होगा, लेकिन पेराई सठियांव मिल में होगी। इस समस्या के चलते किसान गन्ना तौल में ढुलाई को लेकर परेशान हैं। पिछले दिनों सठियांव मिल से पांच सदस्यीय टीम की निगरानी में पांच किसानों का गन्ना तौला गया और किसानो से कहा गया की अब आप लोग अपना गन्ना यहां तक अपने ट्रैक्टर ट्राली और भाड़े के माध्यम से लेकर आइए। यहां केवल तौल होगा। इसके बाद आप लोगों का गन्ना सठियाव चीनी मिल को जाएगा, तो किसानों का सवाल रहा कि भाड़े का क्या होगा। इसको लेकर किसान चिंतित है...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.