बुलंदशहर, जनवरी 8 -- जिले की चीनी मिलों पर गत दिनों सहायक चीनी आयुक्त अलीगढ़ द्वारा की गई छापेमार कार्यवाही में बड़े स्तर पर अनियमितताएं मिली हैं। हापुड़, बुलंदशहर, अमरोहा व संभल की चीनी मिलों के क्रय केंद्रों पर तीन लाख से अधिक का जुर्माना लगाया है। इन चीनी मिलों के 274 केंद्रों पर 216 छापमार कार्यवाही हुई है और इनमें 21 पर अनियमितताएं मिली हैं। आयुक्त ने मिलों पर जुर्माना लगाकर शासन को रिपोर्ट भेज दी है। चार कार्यवाही अभी पेडिंग में हैं और इनमें भी 50 हजार के आस-पास जुर्माना है। अलीगढ़ परिक्षेत्र के सहायक चीनी आयुक्त ने बताया कि शासन की गाइड लाइन के अनुसार चीनी मिलों के तौल क्रय केंद्रों पर पेराई सत्र में छापामार कार्रवाई होती है। उन्होंने बताया की गत दिनों में विभाग द्वारा टीम के साथ रात्रि में निरीक्षण किया गया था। इस दौरान टीम ने जब ...