गन्ना जूस विक्रेताओं से मारपीट, केस दर्ज
भदोही, अप्रैल 29 -- गोपीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के कांजी हाउस के पास पिलर संख्या 31 के सामने गन्ना जूस बेच रहे तीन लोगों के साथ मारपीट कर उन्हें घायल कर दिया गया। घटना के बाद कुछ समय तक तनाव की स्थिति बनी रही। मारपीट के दौरान घायलों में 50 वर्षीय रंमन सोनकर, 30 वर्षीय नीरज निवासी झलियापुल एवं 24 वर्षीय प्रिंस सोनकर निवासी नई बाजार शामिल हैं। सभी घायलों का पुलिस ने मेडिकल परीक्षण कराया है। पीड़ितों के अनुसार एक युवक ने जूस मुफ्त में मांगा। मना करने पर उसने ठेले में टक्कर मार दी। विरोध करने पर आरोप है कि उसने गाली गलौज देते हुए लोहे की राड से हमला कर तीनों को घायल कर दिया। यह भी पढ़ें- पार्टी से लौट रहे युवकों पर हमला,तीन घायल सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी व पीआरबी पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस मामले की जांच क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.