बिजनौर, फरवरी 18 -- अब किसानों के खेतों में फसलों के स्थान पर बिजली का उत्पादन होगा और यह बिजली सरकार को बेची जाएगी। ग्राम सीकरी बुजुर्ग में पीएम कुसुम सी.टू योजना के अंतर्गत 13 करोड रुपए की लागत से सोलर प्लांट लगाया जा रहा है। जिसकी बिजली फुलसंदा स्थित विद्युत उपकेंद्र को बेची जाएगी। ग्राम सीकरी बुजुर्ग निवासी पूर्व प्रधानाचार्य व प्रगतिशील किसान सुशील त्यागी ने पीएम किसान उत्थान सौर ऊर्जा योजना के लिए आवेदन किया था। जिसकी जुलाई 2024 में निविदा जारी हुई थी और जनवरी 2025 में टेंडर खुली थी। बैंक से लोन होने के उपरांत किसान सुशील त्यागी द्वारा 9.5 एकड़ (करीब 47बीघा)जमीन को समतल करने के उपरांत पोल लगाने का कार्य शुरू कर दिया है। जिस पर जल्द ही सौलर मॉड्यूल लगेंगे और यहां से 2.9मेगावाट बिजली सीधे फुलसंदा स्थित विद्युत उपकेंद्र को आपूर्ति की ज...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.