बिजनौर, मार्च 9 -- अफजलगढ़। गुलदार ने खेत में गन्ने की छिलाई कर रहे युवक पर हमला करके चोटिल कर दिया | प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने उसको रिलीव कर दिया। रविवार को गांव मुरलीवाला निवासी ओम प्रकाश पुत्र इन्द्राज सिंह खेत में गन्ना छील रहा था। इस दौरान घात लगा कर बैठे गुलदार ने अचानक उस पर हमला कर दिया। ओम प्रकाश ने चिल्लाते हुए भागकर जान बचाई | हालांकि गुलदार के हमले में उसके हाथ पर पंजा लग गया। घटना स्थल से गुजर रहे ग्रामीण द्वारा गुलदार की मौजूदगी की जानकारी दिए जाने के बाद मौके पर पंहुचे ग्रामीणों द्वारा शोर शराबा करके बामुश्किल गुलदार को भगाया | पीड़ित को निजी अस्पताल लेकर गए जहां से प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक द्वारा उसको रिलीव कर दिया गया। किसान नेता मदन राणा सहित ग्रामीणों ने आबादी वाले इलाकों में गुलदार की मौजूदगी पर चिंता व्यक्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.