बस्ती, जनवरी 2 -- बस्ती। गन्ना छिलने के गई किशोरी के रहस्यमय ढंग से लापता होने का मामला सामने आया है। इसी थानाक्षेत्र की रहने वाली महिला ने तहरीर देकर बताया है कि गत 27 दिसंबर की सुबह करीब आठ बजे उनकी बेटी मजदूरी पर गन्ना छीलने के लिए गई थी। काफी देर बाद भी वह घर नहीं लौटी तो उसकी खोजबीन शुरू की। लेकिन कुछ पता नहीं चल सका। अनहोनी की आशंका में इसकी सूचना थाने पर दी। एसएचओ संजय कुमार ने बताया कि अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज कर जांच एसआई मोहनलाल चौधरी को सौंपी गई है। वहीं, पुरानी बस्ती थाने में इसी थानाक्षेत्र के रहने वाले एक व्यक्ति ने तहरीर देकर बताया है कि मऊ का रहने वाला एक युवक उनकी बेटी को शादी का झांसा देकर बहला-फुसलाकर अपने साथ भगा ले गया। इस बाबत थाना प्रभारी जयदीप दुबे ने बताया कि आरोपी सूरज निवासी कोपागंज मऊ के खिलाफ ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.