सीतापुर, फरवरी 27 -- सीतापुर, संवाददाता। कोतवाली देहात इलाके में दबंगों ने गन्ना छीलने को लेकर युवक पर फरसे से हमला कर दिया। जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया। तहरीर पर कोतवाली देहात पुलिस मुकदमा दर्ज कर जांच कर रही है। कोतवाली देहात क्षेत्र के पिपरी मिरजापुर गांव निवासी मातादीन ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि गांव निवासी सचिन और रामू से गन्ना छीलने को लेकर विवाद हो गया। जिसके बाद आरोपियों ने गालियां देते हुए फरसे से हमला कर बुरी तरह घायल कर दिया। हमले के बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग निकले। पुलिस का कहना है कि मामले में केस दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.