बलरामपुर, अप्रैल 20 -- बलरामपुर। देहात कोतवाली क्षेत्र के ग्राम रामपुर खगईजोत निवासी रामकुमार वर्मा ने सोमवार को रिपोर्ट दर्ज कराई। बताया कि गांव के विपक्षी रक्षाराम यादव की भैंस मेरे गन्ने के खेत में चर रही थी। मना करने पर रक्षाराम यादव, सुनील यादव, विशाल यादव व रवि यादव ने लाठी-डंडों से पिटाई की। बचाने आई बहू पूजा, नातिन अर्चना व चचेरी बहू अनूपा देवी को भी मारा-पीटा। सभी को गंभीर चोट लगी है। प्रभारी निरीक्षक गिरजेश तिवारी ने बताया कि चारों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच की जा रही है। यह भी पढ़ें- गन्ना चराने से मना करने पर पीटा, चार पर केस यह भी पढ़ें- फसल नुकसान से मना करने पर पिटाई, चार पर केस यह भी पढ़ें- फसल नुकसान से मना करने पर पिटाई, चार पर केस

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...