गन्ना खेत में मिला 12 फुट लंबा अजगर, वन विभाग ने किया रेस्क्यू
बलरामपुर, मई 20 -- जरवा, संवाददाता। सोहेल्वा वन्य जीव प्रभाग की तुलसीपुर रेंज अंतर्गत ग्राम पिपरा दु्गा नगर प्रतापपुर में बुधवार को एक विशाल अजगर मिलने से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। गांव के बाहर किसान अनिल वर्मा के खेत में सेमल के पेड़ के नीचे करीब 12 फुट लंबा और लगभग 40 किलोग्राम वजनी अजगर पड़ा हुआ था।बताया गया कि किसान अनिल वर्मा, अजय मिश्रा, जवाहर, विनय और सोखा गन्ने के खेत की गुड़ाई कर वापस घर लौट रहे थे। तेज धूप से बचने के लिए जैसे ही वे पेड़ की छांव की ओर बढ़े, उनकी नजर वहां लेटे अजगर पर पड़ गई। अजगर को देखकर सभी घबराकर दूर हट गए और तुरंत पुलिस हेल्पलाइन 112 व वन विभाग को सूचना दी। यह भी पढ़ें- गन्ना खेत में मिला 12 फुट लंबा अजगर, वन विभाग ने किया रेस्क्यू सूचना मिलते ही रेंजर अमरजीत प्रसाद के निर्देश पर वनकर्मी इरफान और उनकी टीम ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.