बस्ती, दिसम्बर 9 -- कलवारी (बस्ती), हिन्दुस्तान संवाद। जिले के कलवारी थानाक्षेत्र में रामजानकी मार्ग से तुरकौलिया की ओर जाने वाली सड़क पर एक युवक का शव पड़ा मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिया के करीब शव मिलने की सूचना पर लोगों की भीड़ जुट गई। मृतक की पहचान संदीप कुमार चौधरी (27) निवासी तुरकौलिया थाना कलवारी के रूप में हुई। संदीप पिछले कई वर्षों से पाऊं बाजार में फास्ट फूड का ठेला लगाकर परिवार का भरण-पोषण करता था। सूचना पाकर थोड़ी देर में थानाध्यक्ष कलवारी गजेंद्र प्रताप सिंह टीम संग मौके पर पहुंच गए। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। एसओ ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला सामान्य मौत जैसा प्रतीत हो रहा है, पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। बताया जा रहा है कि संदीप पिछले 4-5 वर्षों से रामजानकी मार्ग स्थित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.