मुजफ्फर नगर, फरवरी 10 -- भारतीय किसान यूनियन अराजनितिक पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने गन्ना क्रय केन्द्रों पर हो रही घटतौली को लेकर कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया है। उन्होंने विभिन्न मागों को लेकर सीएम के नाम ज्ञापन डीएम कार्यालय में दिया है। प्रदेश अध्यक्ष अंकित चौधरी ने बताया कि जनपद के विभिन्न गन्ना क्रय केंद्रों पर प्रति कुंतल लगभग 2 से 3 किलो तक की घटतौली लगातार की जा रही है। डीएम द्वारा टीम गठित की गई। किंतु टीम का कोई भी अधिकारी न तो मौके पर जांच हेतु जाता है और न ही किसानों की शिकायतों पर फोन उठाता है। ग्राम दतियाना में बिजली बिलों में भारी गड़बड़ी एवं लाइन शिफ्टिंग की समस्याओं को लेकर ग्रामवासी जब अधिशासी अभियंता से मिले, तो उनके द्वारा ग्रामीणों के साथ बदतमीजी एवं अभद्र व्यवहार किया गया। साथ ही एक अवर अभियंता जिसके विरुद्ध विभागीय जा...