मेरठ, मार्च 27 -- थाना क्षेत्र के गांव नंगला गौसाई स्थित गन्ना क्रय केंद्र से अज्ञात चोर करीब 4.80 कुंतल लोहे के बाट चोरी कर ले गए। घटना की जानकारी सुबह होने पर चौकीदार को लगी, जिसके बाद उसने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। मवाना थाना क्षेत्र के ग्राम नंगला गौसाई निवासी शमशुद्दीन पुत्र इब्राहिम टिकौला शुगर मिल के गन्ना क्रय केंद्र नंगला गौसाई पर चौकीदार के रूप में कार्यरत हैं। पीड़ित के अनुसार 26 मार्च की रात करीब 11:30 बजे तक वह केंद्र पर मौजूद था और लोहे के बाट कांटे के पास सुरक्षित रखे हुए थे।बताया गया कि केंद्र पर 50 किलो के 8 बाट और 20 किलो के 4 बाट, कुल मिलाकर करीब 4.80 कुंतल वजन के बाट रखे थे। रात करीब 12 बजे के आसपास वह टेंट में सो गया। सुबह उठने पर देखा कि सभी बाट मौके से गायब थे। घटना के बाद पीड़ित ने अज्ञात चोरों के...