रुडकी, फरवरी 7 -- भारतीय किसान संघ के पदाधिकारी ने जनपद की चीनी मिलों के द्वारा एक दूसरे मिल को गन्ना क्रय केंद्र आवंटित किए जाने पर गहरी नाराजगी प्रकट की है। उन्होंने इनमें संशोधन नहीं करने पर गन्ना समिति पर धरना देने की चेतावनी दी है। भारतीय किसान संघ के पदाधिकारी ने गन्ना विकास समिति के विशेष सचिव सूरजभान सिंह को पत्र देकर बताया कि जनपद में सभी मिले संचालित हो रही हैं। लेकिन चीनी मिलों द्वारा आपस में सहमति कर एक दूसरे मिल कों गन्ना क्रय केंद्र दूसरे मिल को सौंप दिए गए हैं। जो पूरी तरह से गलत है। उनका कहना था कि गन्ना सुरक्षण की बैठक में भी जब क्रय केंद्र मिल को जारी कर दिए गए थे, तो उसके बाद एक दूसरे मिल कों गन्ना केंद्र अन्य मिलो को दिए जाने का क्या कारण है। उनका कहना था कि भारतीय किसान संघ इसका पूरी तरह से विरोध करती है।

हिंदी हिन्द...