बरेली, मार्च 29 -- नवाबगंज। कोल्हू संचालक ने एक गोवंश पर तेजाब फेंक दिया जिससे गोवंश झुलस गया। एक गो रक्षक ने गन्ना कोल्हू संचालक के खिलाफ थाना नवाबगंज में तहरीर दी है।गोरक्षक प्रिन्स गुप्ता का आरोप है कि पीलीभीत हाईवे पर गरगईया गांव के पास गन्ना कोल्हू के संचालक ने शुक्रवार को एक गोवंश पर तेजाब डाल दिया। वह झुलस गया। सूचना गौर रक्षक को दी। आरोप है कि वहां गन्ना कोल्हू चलाने वाले कोल्हू संचालक पहले भी कई गोवंशों पर तेजाब फेंक चुके हैं। तहरीर गोरक्षक प्रिन्स गुप्ता की ओर से थाना नवाबगंज में दी गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.