गन्ना कॉलेज में दिव्यागों को बांटे गए सहायक उपकरण
पीलीभीत, अगस्त 24 -- पूरनपुर। रविवार को गन्ना कृषक स्नातकोत्तर महाविद्यालय में एडिप और वयोश्री योजना का तहत शिविर लगाया गया। इसमें पहले से चयनित 192 दिव्यांग और वरिष्ठजनों को कृत्रिम एवं सहायक उपकरण वितरित किए गए। इस अवसर पर कहा गया कि दिव्यांग और जरूरतमंद वर्गों को सम्मान, आत्मनिर्भरता और बेहतर जीवन प्रदान करने की दिशा में सरकार का यह महत्वपूर्ण कदम है। इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि अपूर्व सिंह, एसडीम मयंक गोस्वामी, तहसीदार आशीष कुमार गुप्ता, बीडीओ हेमंत यादव और एल्मिको कंपनी के अधिकारी मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.