बेगुसराय, जनवरी 2 -- खोदावंदपुर,निज संवाददाता। फफौत पंचायत के चकवा गांव में अधिकारियों की टीम ने गन्ना के उन्नत प्रभेद की क्रॉप कटिंग करवाया। गन्ना कटिंग के बाद उत्पादन का आंकड़ा लिया गया। इस वर्ष अच्छा उत्पादन होने पर अधिकारियों ने अपनी प्रसन्नता जताई। साथ ही किसानों को गन्ना की खेती के लिए प्रेरित किया गया। चकवा के गन्ना उत्पादक किसान शिवजी महतो एवं राम प्रवेश महतो के खेत में गन्ना का क्रॉप कटिंग करवाया गया। इस मौके पर जिला सांख्यिकी पदाधिकारी शत्रुघ्न राम, हसनपुर चीनी मिल के उप गन्ना प्रबंधक अतुल कुमार मिश्र, ईख निरीक्षक अनोज कुमार, क्षेत्रीय अधिकारी सोनू कुमार मौजूद थे। इस अवसर पर अधिकारियों ने बताया कि गन्ना की कटिंग 5x5 मीटर क्षेत्र में किया गया। कटिंग करवाए गए गन्ना का वजन 219 किलो 300 ग्राम हुआ। इससे प्रति हैक्टेयर 219 क्विंटल गन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.