मेरठ, मार्च 21 -- बहसूमा थाना क्षेत्र के गांव आस्सा गन्ना क्रय केंद्र पर उप महाप्रबंधक के साथ मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का गंभीर मामला सामने आया है। पीड़ित अधिकारी ने थाना बहसूमा में प्रार्थना पत्र देकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। टिकौला शुगर मिल में उप महाप्रबंधक के पद पर कार्यरत अविनाश कुमार सिंह ने थाना बहसूमा को दी तहरीर मे बताया कि वह जनपद अंबेडकरनगर के हैं और वर्तमान में टिकौला शुगर मिल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने बताया कि शनिवार को सुबह करीब 11:30 बजे उन्हें सूचना मिली कि गांव आस्सा में गन्ना क्रय केंद्र पर कुछ लोग जबरन दबाव बनाकर गन्ना तौल कराने की कोशिश कर रहे हैं तथा अधिकारियों की बात नहीं मान रहे हैं।सूचना मिलते ही वह मौके पर पहुंचे, जहां पहले से ही कई लोग मौजूद थे। जैसे ही वह गाड़ी से उतरकर क...