फर्रुखाबाद कन्नौज, जनवरी 5 -- शमसाबाद, संवाददाता। किसानों ने गन्ना केंद्रों पर घटतौली रोके जाने की आवाज उठायी। कहा कि सर्दी के मौसम में समय से तौल करायी जाये।किसानों ने एक छह सूत्रीय मांग पत्र जिलाधिकारी के नाम थाने के दरोगा को दिया। किसान नेता संजय गंगवार ने कहा कि किसानों की जो समस्यायें हंै उनका जल्द से जल्द समाधान किया जाये। किसान नेताओं ने कहा कि जल निगम की ओर से नगर में डाली गयी पाइप लाइन के बाद क्षतिग्रस्त रास्तों को ठीक कराया जाये। गोवंश जो घूम रहे हैं उन्हें गोशाला भिजवाया जाये। ढाईघाट पर तटबंध बनाये जाये। कैलाश चंद्र, बृजेश राजपूत, रोहित कुमार, सलमान अहमद, रामवरन, उरूज खां आदि की मौजूदगी रही।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.