पीलीभीत, मई 13 -- पूरनपुर। गन्ना कृषक स्नातकोत्तर महाविद्यालयमें चल रही विश्वविद्यालय परीक्षाओं का बुधवार को क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी बरेली मंडल प्रोफेसर सुधीर कुमार ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने परीक्षा कक्षों में पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और विश्वविद्यालय के दिशा-निर्देशों के अनुरूप परीक्षा संचालन की जानकारी ली। निरीक्षण के समय महाविद्यालय केंद्र पर गृह विज्ञान विषय की परीक्षा आयोजित हो रही थी। परीक्षा में 99 छात्राएं पंजीकृत थीं, जिनमें से चार छात्राएं अनुपस्थित रहीं। क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी ने परीक्षा कक्षों में जाकर परीक्षा प्रक्रिया, अनुशासन और व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सुधीर कुमार शर्मा ने परीक्षा संबंधी व्यवस्थाओं की जानकारी देते हुए बताया कि विश्वविद्यालय के नियमों के अनुरूप प...