गन्ना की बुआई से पूर्व करें भूमि उपचार
बरेली, अगस्त 31 -- मीरगंज, संवाददाता। फॉरएवर ग्लोबल एटरप्राइजेज लिमिटेड के गन्ना विभाग ने सोमवार को दियोसास गांव में किसान गोष्ठी का आयोजन किया। मिल के वरिष्ठ महाप्रबंधक गन्ना प्रदीप कुमार ने किसानों शरदकालीन गन्ना बुवाई के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दीं। उन्होंने ने कहा किसान उन्नत प्रजाति का बीज प्रयोग करें। बुआई से पूर्व भूमि का उपचार करें। गन्ने की बुवाई निर्धारित समय पर करें। बीज उपचार करने से रोगों से बचाव होता है। किसानों ने अपनी समस्याएं बताईं। वरिष्ठ महाप्रबंधक ने शंकाओं का समाधान किया। ट्रेंच विधि से बुआई करने पर बल दिया। अंग्रेज सिंह, मोहन सवरूप गंगवार, विवेक कुमार, हरनाम सिंह आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.