लखनऊ, जनवरी 31 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता गन्ना विकास विभाग ने गन्ने की किस्मों के पहचान के लिए विभाग एवं चीनी मिलों के 5,424 कर्मियों को विशेष प्रशिक्षण दिया। गन्ने की विभिन्न किस्मों की पहचान, उनके भौतिक व वैज्ञानिक लक्षणों, फील्ड निरीक्षण की प्रक्रिया तथा रिपोर्टिंग प्रणाली की विस्तृत कार्ययोजना तैयार की गई है। इसका प्रमुख उद्देश्य गन्ना किसानों द्वारा भविष्य में केवल संस्तुत व उच्च उत्पादकता वाली किस्मों की ही बुवाई किया जाना है। गन्ना सर्वेक्षण के आकड़ों की शुद्धता के लिए सर्वे कर्मियों को प्रजातियों की पहचान कराना आवश्यक है। किस्मों की सही पहचान से गन्ना आपूर्ति में सुगमता के साथ ही चीनी मिलों के निर्बाध संचालन लिए जारी पर्चियों की श्रेणी अनुसार गन्ना आपूर्ति सुनिश्चित होगी। विभाग ने गन्ना किस्मों के पहचान में दक्षता रखने वाले वैज्ञान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.