दरभंगा, दिसम्बर 21 -- बेनीपुर,। कभी नगद फसल के रूप में किसानों की आर्थिक रीढ़ मानी जाने वाली गन्ना खेती आज बदहाली के दौर से गुजर रही है। उचित मूल्य नहीं मिलने और सकरी चीनी मिल के वर्षों से बंद पड़े रहने के कारण अब अधिकांश किसान गन्ना की खेती से मुंह मोड़ने लगे हैं। हालात ऐसे हो गए हैं कि जो किसान नाम मात्र की खेती कर भी रहे हैं, उन्हें अपना उत्पाद औने-पौने दाम पर गन्ना क्रशर चालकों के हाथ बेचने को मजबूर होना पड़ रहा है। सूत्रों के अनुसार सकरी चीनी मिल वर्ष 1997 से बंद है। मिल के संचालन के दौरान बेनीपुर, अलीनगर, मनिगाछी, तारडीह सहित आसपास के प्रखंडों में बड़े पैमाने पर गन्ना की खेती होती थी। मिल बंद होने के बाद धीरे-धीरे किसानों का भरोसा इस फसल से उठता चला गया। आज स्थिति यह है कि गन्ना उगाने वाले किसानों के सामने सबसे बड़ी समस्या इसकी बिक्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.