गन्ना किसानों को दिया वैज्ञानिक पद्धति से खेती का प्रशिक्षण
काशीपुर, जुलाई 22 -- काशीपुर। किसानों की आय बढ़ाने और वैज्ञानिक तरीके से गन्ने की खेती को बढ़ावा देने के उद्देश्य से गन्ना अनुसंधान केंद्र में गन्ने की उन्नत खेती एवं प्रजाति प्रबंधन पर गहन प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ। जिसमें बाजपुर से आए लगभग 25 प्रगतिशील किसानों ने भाग लिया। बुधवार को आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में किसानों ने कृषि वैज्ञानिकों से गन्ना उत्पादन की नवीनतम बारीकियां सीखीं। मुख्य वक्ता अखिल भारतीय गन्ना शोध परियोजना समन्वयक डॉ. आनंद सिंह जीना ने गन्ना प्रजाति के विकास पर जोर देते हुए कहा कि क्षेत्र और जलवायु के अनुकूल गन्ना प्रजाति का चयन करना ही अच्छी पैदावार की पहली प्राथमिकता है। केंद्र के प्रभारी अधिकारी डॉ. संजय कुमार ने गन्ना उत्पादन की नवीनतम तकनीकों और आधुनिक कृषि यंत्रों के प्रयोग के बारे में बताया। तकनीकी सत्र में डॉ. ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.