हापुड़, मार्च 19 -- बुधवार को तहसील क्षेत्र के गांव कंडौली में इफको द्वारा एक किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक देवेंद्र सिंह द्वारा गन्ना समिति धौलाना द्वारा चलाई जा रही कृषि योजनाएं व स्वीकृत प्रजातियों की जानकारी दी। इसमें 55 किसानों ने हिस्सा लिया। इफको एस एफ ए प्रशांत नंदन ने बताया कि, गन्ना किसानों को रासायनिक उर्वरकों का प्रयोग कम करके नैनो उर्वरकों का जैसे, नैनो यूरिया , डीएपी, सागरिका ,जिंक और नैनो कॉपर व अन्य उत्पादों के बारे में किसानों को विस्तार से जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि, वर्तमान में चल रही फसल गन्ना की बुबाई में 10 एमएल/लीटर नैनो डीएपी से गन्ने के सेट्स पर स्प्रे कर बीज को उपचारित करें, या 5 एमल लीटर पानी का घोल बनाकर गन्ने के कटे बीज को कम से कम 30 मिनट तक डुबोकर उपचार करें...