गन्ना किसानों के ब्याज भुगतान को लेकर किसान सम्मेलन आयोजित
मुरादाबाद, अगस्त 26 -- भगतपुर थाना क्षेत्र के बेलवाड़ा स्थित अफरोज गार्डन में मंगलवार को राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के बैनर तले गन्ना किसान सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन में गन्ना किसानों के पुराने बकाया भुगतान और विलंबित भुगतान पर ब्याज दिलाए जाने का मुद्दा प्रमुखता से उठाया गया। सम्मेलन में क्षेत्र के विभिन्न गांवों से बड़ी संख्या में किसान पहुंचे। संगठन के पदाधिकारियों ने बताया कि उत्तर प्रदेश के गन्ना किसानों की ओर से गन्ना विभाग के विरुद्ध सरदार वीएम सिंह ने वर्ष 2006 में हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की थी। संगठन के अनुसार, 16 जुलाई 2026 को मामले में किसानों के पक्ष में फैसला आया। इसमें 14 दिन के बाद किए गए विलंबित गन्ना भुगतान पर 15 प्रतिशत ब्याज की दर से वर्ष 1996 से जुलाई 2026 तक के भुगतान का मामला शामिल है。 यह भी पढ़ें- गन्ना मू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.