मुरादाबाद, मार्च 10 -- मुरादाबाद जिले के गन्ना किसानों के खाते में आज 42 करोड़ रुपए आएंगे। अब तक दो चीनी मिलों की पेराई बंद हो गई है। दो में अभी इस माह के अंत तक पेराई जारी रहेगी। जिले में सोमवार तक 85 फीसदी भुगतान हो गया है। अफसरों का दावा है कि मंगलवार को 42 करोड़ रुपए और जमा होने के बाद नब्बे फीसदी से ज्यादा भुगतान हो जाएगा। मुरादाबाद में कुल चार चीनी मिले हैं। इनमें बिलारी चीनी और बेलवाड़ा दोनों राणा ग्रुप की चीनी मिलों का इस सत्र में पेराई का काम बंद हो चुका है। वहीं रानी नागल और अगवानपुर शुगर मिल का पेराई सत्र अभी चल रहा है। इसमें बेलवाड़ा मिल का सबसे कम और रानी नागल का सबसे अच्छा भुगतान है। कुल 780 करोड़ के ड्यू भुगतान में अभी तक 660 करोड़ का भुगतान किया जा चुका है। तकरीबन 85 फीसदी भुगतान हो चुका है। जिला गन्ना अधिकारी राम किशन बता...