गन्ना किसानों की होगी अलग डिजिटल आईडी
मुजफ्फरपुर, अगस्त 3 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। सामान्य किसानों की तरह ही गन्ना उत्पादक किसानों की भी अब डिजिटल आइडेंटिफिकेशन (आईडी) बनाई जाएगी। इसके लिए गन्ना विकास विभाग ने तैयारी शुरू कर दी है। इस आईडी से जुड़े किसानों को विभाग की विभिन्न योजनाओं से जोड़ने के लिए अलग से एक नई वेबसाइट भी विकसित की गई है। इसके शुरू होने से बड़े पैमाने पर जिले के किसानों का भी लाभ होगा।
गन्ना किसानों की पहचान विभाग के अनुसार इस डिजिटल पहचान पत्र के बन जाने के बाद किसानों को अधिकांश कार्यों के लिए संबंधित मिलों के कार्यालय का चक्कर लगाने से छुटकारा मिल जाएगा। साथ ही विभागीय योजनाओं का लाभ लेने के लिए वे अब घर बैठे ही आवेदन कर सकेंगे। इनमें गन्ना पेराई के लिए चालान बुक करने से लेकर चीनी मिलों को दिए गए गन्ने की कीमत का भुगतान तक घर बैठे मिल सकेगा। इसको ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.